देश-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भगवद गीता का रूसी अनुवाद उपहार स्वरूप भेंट किया। दो दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने उन्हें “रूसी भाषा में गीता की प्रति प्रदान की” और कहा कि गीता के उपदेश आज भी दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।
यह उपहार उस वैश्विक यात्रा का हिस्सा है, जिसके तहत गीता का अनेक अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में अनुवाद हो चुका है और जो विद्वानों, आध्यात्मिक शोधकर्ताओं और सांस्कृतिक अध्येताओं के बीच लगातार लोकप्रिय है।
गुरुवार शाम प्रधानमंत्री के सरकारी आवास 7, लोक कल्याण मार्ग को भारत-रूस ध्वजों और विशेष रोशनियों से सजाया गया था, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में निजी रात्रिभोज आयोजित किया। इससे पहले प्रधानमंत्री स्वयं दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पहुंचे और पुतिन का स्वागत किया—जो अपनी आप में एक महत्वपूर्ण और दुर्लभ कूटनीतिक संकेत माना गया।
भारत और रूस के शीर्ष नेता शुक्रवार को हैदराबाद हाउस में 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति पुतिन को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत मिलेगा। वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि देंगे, एक व्यापारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मुलाकात करेंगे।
More Stories
गायिका आशा भोसले की स्थिति नाजुक, अस्पताल के आईसीयू में भर्ती
शेयर बाजार में ऐतिहासिक दिवाली: अमेरिका-ईरान युद्धविराम से सेंसेक्स और निफ्टी में सुनामी जैसी तेजी
सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी: देश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने का क्या यही सही समय है?