April 18, 2026

Devbhoomi Deep

Positive News with New Perspective.

मथुरा में भीषण सड़क हादसा: 7 बसें व 3 कारें टकराईं, आग में झुलसे वाहन, 4 की मौत, 25 घायल

मथुरा – जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसके बाद देखते ही देखते तीन से छह बसों में आग लग गई। हादसे के वक्त सभी बसें यात्रियों से पूरी तरह भरी हुई थीं। अचानक तेज धमाके जैसी आवाज और आग फैलने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह बस में सो रहा था, तभी जोरदार आवाज के साथ आग भड़क उठी। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही मिनटों में कई वाहन आग की चपेट में आ गए।

🚨 एसएसपी मथुरा का बयान

हादसे को लेकर एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं, जिसके बाद सभी वाहनों में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 25 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

🏥 मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का एलान

मुख्यमंत्री ने मथुरा सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों को बेहतर और समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि सभी घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दी जा रही है।