April 18, 2026

Devbhoomi Deep

Positive News with New Perspective.

अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमाग पर सड़क किनारे फोटो खिंचा रहे दम्पती को गाड़ी ने मारी टक्कर मौत

अल्मोड़ा – जिला मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने बताया कि दिनॉंक 24 अक्टूबर, 2025 तहसील अल्मोड़ा अन्तर्गत वाहन सं0 यू0के0-01ए09269 सायं लगभग 07ः15 बजे उदयशंकर नाट्य अकादमी के निकट गंगनाथ मंदिर के समीप अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमाग पर सड़क किनारे फोटो खिंचा रहे दम्पती को टक्कर मार दी गयी जिससे महिला स्कूटी सहित सड़क से नीचे गिर गयी जिसे पुलिस व एस0डी0आर0एफ0 की टीम द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहॉ चिकित्सकों द्वारा महिला को मृतक घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त वाहन दुर्घटना के कारणों की मजिस्ट्रीयल जॉच के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट, सदर को जॉच अधिकारी नामित किया गया है। उन्होंने जॉच अधिकारी को निर्देश दिये है कि वाहन दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जॉच कर सुस्पष्ट आख्या एक पक्ष के अन्दर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।