April 18, 2026

Devbhoomi Deep

Positive News with New Perspective.

हल्द्वानी में ऐसा क्या हुआ कि सैकड़ों छात्र एकसाथ ले उठे नशा मुक्त समाज की शपथ?

हल्द्वानी-नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर एम.बी. डिग्री कॉलेज, हल्द्वानी में जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में छात्रों ने नशा मुक्त समाज के संकल्प के साथ सामूहिक शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, दायित्वधारी शांति महरा एवं नवीन लाल वर्मा ने नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। पुलिस उप निरीक्षक आरती सहदेव ने नशे के कानूनी व स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं पर जानकारी दी।
नुक्कड़ नाटक, क्विज, भाषण, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने नशामुक्ति का संदेश प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। क्विज में खालसा इंटर कॉलेज प्रथम रहा, जबकि भाषण प्रतियोगिता में अंकिता, वंश और गुनजन ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।