नैनीताल 4 Nov
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नैनीताल प्रवास के दौरान आज सुबह शक्तिपीठ नयना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और देश में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।
मंदिर पहुँचने पर मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया और उन्हें मंदिर की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व से संबंधित जानकारी दी। राष्ट्रपति ने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया और पूजा विधि में सहभागी हुईं।

दौरे के दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह भी मंदिर में मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष प्रबंध किए गए थे।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ी।
More Stories
नैनीताल जिले के विभिन्न राजमार्गों के सुधारीकरण और चौड़ीकरण के लिए करोड़ों की स्वीकृतियां जारी
नैनीताल में मोबाइल कनेक्टिविटी और भारत नेट परियोजना की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने हनुमान जन्मोत्सव पर रामनगर में किए दर्शन, धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर