देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने 15 वर्ष पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में की गई वृद्धि को 21 नवंबर 2026 तक स्थगित कर दिया है। इस संबंध में सचिव परिवहन ब्रजेश कुमार संत द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। सरकार के इस निर्णय से राज्य के टैक्सी, बस, मालवाहक एवं अन्य व्यावसायिक वाहनों से जुड़े लोगों को अस्थायी राहत मिलने की उम्मीद है। परिवहन व्यवसायियों का मानना है कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में यह फैसला उनके लिए सहायक साबित होगा।
देहरादून – राज्य सरकार ने 15 वर्ष पुराने कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस बढ़ोतरी पर लगाई रोक, वाहन स्वामियों को मिली राहत
More Stories
उर्वरक आपूर्ति और कालाबाजारी रोकने के लिए जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देश
जोषूड़ा में पशु चिकित्सा और जागरूकता शिविर का आयोजन
चम्पावत वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 20 अप्रैल तक साक्ष्य देने का अवसर