अल्मोड़ा – तीन न्याय पंचायतों में आयोजित शिविर, कुल 1487 लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान
प्रशासन गाँव की ओर अभियान के अंतर्गत जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार की भावना के साथ आज जनपद अल्मोड़ा के तीन विकासखंडों की तीन न्याय पंचायतों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की सेवाओं को सीधे आम जनता तक पहुँचाकर उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना है।
आज विकासखंड भैंसियाछाना की न्याय पंचायत पांडेतोली, विकासखंड हवालबाग की न्याय पंचायत गुरना तथा विकासखंड भिक्यासैण की न्याय पंचायत बौली में शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का मौके पर समाधान किया गया।
न्याय पंचायत पांडेतोली (भैंसियाछाना) में 706, न्याय पंचायत गुरना (हवालबाग) में 569 तथा न्याय पंचायत बौली (भिक्यासैण) में 212 लाभार्थियों को विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस प्रकार शिविरों के माध्यम से कुल 1487 लाभार्थी लाभान्वित हुए।
शिविर के पश्चात सभी अधिकारियों ग्रामों का भ्रमण भी किया गया ।
भैंसियाछाना के पांडेतोली में आयोजित शिविर में तहसीलदार ज्योति धपवाल एवं खंड विकास अधिकारी ललित कुमार महावर , ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान , रवि रौतेला आदि उपस्थित रहे। हवालबाग की न्याय पंचायत गुरना में उपजिलाधिकारी संजय कुमार एवं खंड विकास अधिकारी सुंदर सिंह दरियाल की उपस्थिति में शिविर संचालित हुआ। वहीं भिक्यासैण की न्याय पंचायत बौली में उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा एवं विधायक प्रमोद नैलवाल की उपस्थिति में शिविर आयोजित किया गया।
More Stories
अल्मोड़ा में पेट्रोल की कमी की खबरों पर प्रशासन का रुख स्पष्ट, आपूर्ति जल्द होगी सामान्य
अल्मोड़ा में जिलाधिकारी ने कानून-व्यवस्था और राजस्व वसूली कार्यों की समीक्षा की
स्याल्दे बिखौती मेला: अल्मोड़ा की पाली पछाऊं घाटी में लोक संस्कृति का शंखनाद, चार दिनों तक बिखरेगी सांस्कृतिक छटा