April 18, 2026

Devbhoomi Deep

Positive News with New Perspective.

अल्मोड़ा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई तहसीलदारों के स्थानांतरण– देखें लिस्ट

अल्मोड़ा: जिले में प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विभिन्न तहसीलों में तैनात तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाना और बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

जारी आदेश के अनुसार, तहसीलदार बरखा जलाल को भनोली से भिकियासैंण स्थानांतरित किया गया है, जबकि रवि शाह को भिकियासैंण से भनोली का तहसीलदार बनाया गया है।

Screenshot

इसके अलावा, करिश्मा जोशी को लमगड़ा और सदर तहसीलों की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं, दीवान सिंह सलाल को भनोली का प्रभारी नायब तहसीलदार नियुक्त किया गया है। साथ ही, उन्हें उनके मूल पद रजिस्ट्रार कानूनगो का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।