देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों के अंतर्गत वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के कुल 72 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में रिक्तियों को भरा जाएगा।
भर्ती के अंतर्गत वाहन चालक और प्रवर्तन चालक के पदों के लिए वेतनमान 21,700 रुपये से 69,100 रुपये के बीच निर्धारित किया गया है, जो लेवल-03 के श्रेणी में आता है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है।
शैक्षणिक और अन्य योग्यताओं के अनुसार, आवेदक का कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास एक वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और संबंधित कार्य में न्यूनतम तीन वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है।
भर्ती प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण तिथियों का निर्धारण कर दिया गया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 07 मई 2026 निर्धारित की गई है। यदि आवेदन पत्र में किसी प्रकार का संशोधन करना हो, तो उसके लिए 11 मई से 13 मई 2026 तक का समय दिया जाएगा। आयोग द्वारा परीक्षा की तिथि 21 जून 2026 प्रस्तावित की गई है।
यह नियुक्तियां उत्तराखंड के विभिन्न सरकारी विभागों जैसे राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, समाज कल्याण विभाग, ग्राम विकास विभाग और पुलिस एवं कारागार विभाग में की जाएंगी। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना का अवलोकन किया जा सकता है।
More Stories
देहरादून में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित
देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: अब 2.5 घंटे में तय होगा सफर, पीएम मोदी देंगे उत्तराखंड को बड़ी सौगात
अलर्ट! 7–8 अप्रैल को उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम, कई जिलों में ओले और तेज हवाओं की खतरे की सम्भावन