April 21, 2026

Devbhoomi Deep

Positive News with New Perspective.

बनभूलपुरा में बड़ा खुलासा: SSP के अभियान में 1.281 KG चरस बरामद, तीन गिरफ्तार

नैनीताल- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी नैनीताल  मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में बनभूलपुरा पुलिस ने नशा तस्करों के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 1.281 किलोग्राम चरस बरामद की, जिसकी काले बाजार में भारी कीमत बताई जा रही है। जिले में नशे की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सघन जांच और विशेष अभियान चला रही है। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी में यह बड़ी बरामदगी हुई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जिले को नशामुक्त बनाने के लिए और सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।