नैनीताल- नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में बनभूलपुरा पुलिस ने नशा तस्करों के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 1.281 किलोग्राम चरस बरामद की, जिसकी काले बाजार में भारी कीमत बताई जा रही है। जिले में नशे की बढ़ती गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार सघन जांच और विशेष अभियान चला रही है। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी में यह बड़ी बरामदगी हुई। पुलिस प्रशासन का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और जिले को नशामुक्त बनाने के लिए और सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस तत्परता की सराहना की है।
बनभूलपुरा में बड़ा खुलासा: SSP के अभियान में 1.281 KG चरस बरामद, तीन गिरफ्तार
More Stories
नैनीताल जिले के विभिन्न राजमार्गों के सुधारीकरण और चौड़ीकरण के लिए करोड़ों की स्वीकृतियां जारी
नैनीताल में मोबाइल कनेक्टिविटी और भारत नेट परियोजना की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने हनुमान जन्मोत्सव पर रामनगर में किए दर्शन, धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर