देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत में रेड अलर्ट, भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 9 जुलाई 2026 | 03:40 PM1

उत्तराखंड: मौसम विभाग की ओर से जारी जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के अनुसार 9 जुलाई 2026 को राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जनपदों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इन जनपदों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।
चेतावनी के अनुसार 9 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की भी संभावना है। राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गर्जन के साथ तेज बारिश के दौर की चेतावनी दी गई है।
10 जुलाई को भी कई जिलों में अलर्ट
मौसम चेतावनी में 10 जुलाई 2026 को ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और चम्पावत जनपदों में कहीं-कहीं बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की भी चेतावनी जारी की गई है।
इसी दिन देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। देहरादून, पौड़ी और बागेश्वर में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश के दौर की संभावना भी जताई गई है। राज्य के शेष जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा तथा गर्जन के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।
11 जुलाई के लिए भी चेतावनी जारी
11 जुलाई 2026 को देहरादून, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, चम्पावत, नैनीताल और बागेश्वर जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश के दौर की चेतावनी भी जारी की गई है।
मौसम चेतावनी को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने, अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।
संबंधित ख़बरें

Surya Grahan 2026: आज लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं और क्या है खास
12 अगस्त 2026 | 08:04 AM

कारगिल विजय दिवस: वीर जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को नमन
25 जुलाई 2026 | 02:02 PM

Aamir Khan Wedding: 61 की उम्र में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग रचाई तीसरी शादी, परिवार की मौजूदगी में हुई सादगीपूर्ण रस्म
5 जुलाई 2026 | 02:59 PM

विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन, समय की जरूरत
5 जुलाई 2026 | 09:01 AM