विशेष

चंबा–कोटि मार्ग पर भीषण हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी मैक्स, 8 की मौत, राहत कार्य जारी

गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 23 अप्रैल 2026 | 04:19 PM3

चंबा–कोटि मार्ग पर भीषण हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी मैक्स, 8 की मौत, राहत कार्य जारी

टिहरी गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड चंबा क्षेत्र में चंबा–कोटि मोटर मार्ग पर नैल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

घटनास्थल पर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय और एसएसपी श्वेता चौबे स्वयं मौजूद रहकर राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

प्रशासन ने घायलों के शीघ्र उपचार के निर्देश देते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा है। अब तक 2 घायलों को जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया है, जहां उनका उपचार जारी है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

इस हादसे में 8 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

शेयर करें:WhatsAppFacebook

संबंधित ख़बरें