April 18, 2026

Devbhoomi Deep

Positive News with New Perspective.

दुधौरी में पशुचिकित्सा शिविर से 73 पशुओं को मिला उपचार

चम्पावत – राजकीय पशु चिकित्सालय सचल चम्पावत विकासखंड चम्पावत के ग्राम दुधौरी में पशुचिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण पशुपालकों को बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना, उन्नत पशुपालन तकनीकों की जानकारी देना तथा सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पशुपालकों तक पहुँचाना रहा।

शिविर के दौरान पशुपालकों को उन्नत पशुपालन तकनीकों, मुख्यमंत्री राज्य पशुधन मिशन, तथा पशुपालन विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, ताकि वे आधुनिक तरीकों को अपनाकर पशुपालन को अधिक उत्पादक एवं लाभदायक बना सकें।

शिविर में कुल 73 पशुओं का उपचार किया गया, जिनमें 48 बकरियों तथा 25 बड़े पशुओं के लिए दवाओं, टीकाकरण और स्वास्थ्य परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। विशेषज्ञ टीम द्वारा प्रत्येक पशु का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाएँ तथा देखभाल संबंधी सुझाव दिए गए।

इस अवसर पर पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. वैशाली साह, फार्मासिस्ट कैलाश चन्द्र जोशी, दिनेश चन्द्र सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।