नैनीताल – जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने अवगत कराया कि नैनीताल के भवाली निगलाट क्षेत्र की दिव्यांग मूकबधिर बालिका जिसने अपनी शिक्षा को सुचारू रखने के लिए न्यायालय में याचिका दायर करते हुए सीमित संरक्षक नियुक्त करने की मांग की थी
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त बालिका के लिए इंदौर की मनीषा चौधरी को बालिका का सीमित संरक्षक नियुक्त किया था।
जिला समाज कल्याण अधिकारी नैनीताल ने बताया कि जिला अधिकारी द्वारा उक्त बालिका को समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के संभावित लाभ दिए जाने के निर्देश दिए गए थे, जिसका संज्ञान लेते हुए बालिका के परिजनों से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए समाज कल्याण विभाग की टीम द्वारा घर जाकर आवश्यक दस्तावेज पूर्ण करवाने में सहयोग किया गया और आवश्यक कागजी कार्यवाही पूर्ण होते ही बालिका की दिव्यांग पेंशन 1500/– प्रतिमाह स्वीकृत कर दी गई है जो कि आगामी माहों में सुचारू रूप से बालिका के खाते में जाने लगेगी।
More Stories
नैनीताल जिले के विभिन्न राजमार्गों के सुधारीकरण और चौड़ीकरण के लिए करोड़ों की स्वीकृतियां जारी
नैनीताल में मोबाइल कनेक्टिविटी और भारत नेट परियोजना की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने हनुमान जन्मोत्सव पर रामनगर में किए दर्शन, धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर