April 18, 2026

Devbhoomi Deep

Positive News with New Perspective.

सड़क हादसा: खाई में गिरी मैक्स, एक की मौत – तीन घायल; SDRF टीम मौके पर रवाना

अल्मोड़ा -थाना द्वाराहाट क्षेत्र से एक दुखद दुर्घटना की जानकारी सामने आई है। नौबाड़ा–औड़ाधार के पास एक मैक्स वाहन (UK01 TA 1046) लगभग 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही थाना द्वाराहाट की पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई।

हादसे में वाहन चालक प्रयाग दत्त मिश्रा, पुत्र भवानी दत्त मिश्रा, निवासी ग्राम डंगरखोला, की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वाहन और शव फिलहाल दुर्घटना स्थल के नीचे ही मौजूद हैं।

घटनास्थल भांसी–कफलानी के यात्री प्रतीक्षालय से लगभग 10 मीटर पीछे बताया जा रहा है।

घटना में तीन अन्य लोग घायल हुए, जिन्हें रेस्क्यू कर गोचर अस्पताल ले जाया गया है। घायलों का विवरण इस प्रकार है—

1️⃣ अमित पुरोहित, पुत्र भरत पुरोहित, उम्र लगभग 18 वर्ष

2️⃣ कुमारी पिंकी, पुत्री किशन राम, उम्र लगभग 28 वर्ष

3️⃣ श्रीमती भगवती देवी, पत्नी किशन राम, उम्र लगभग 62 वर्ष

तीनों घायल डंगरखोला राजस्व उप-निरीक्षक क्षेत्र जैंतौली, तहसील द्वाराहाट के निवासी बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF टीम भी मौके के लिए रवाना हो चुकी है, जो वाहन और मृतक को खाई से निकालने का प्रयास करेगी।

प्रशासनिक टीमें राहत–बचाव में जुटी हुई हैं।