सरस मेले में आरसेटी ने पेश किए प्रशिक्षणार्थियों के उत्पाद, दर्शकों ने सराहा
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 30 अक्टूबर 2026 | 03:21 PM4

अल्मोड़ा, भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), हवालबाग द्वारा मल्ला महल में आयोजित सरस मेले में आरसेटी बाजार का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन में संस्थान के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न प्रकार के उत्पादों को बिक्री के लिए प्रदर्शित किया गया, जिसे मेले में आए दर्शकों ने खूब सराहा।
सरस मेले में आरसेटी के स्टॉल पर सॉफ्ट टॉयज, अगरबत्ती, सिलाई-कढ़ाई के उत्पाद, जूट बैग और अन्य स्थानीय हस्तनिर्मित वस्तुओं को प्रदर्शन एवं बिक्री के लिए रखा गया था। प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और मेहनत से तैयार किए गए इन उत्पादों के माध्यम से स्वरोजगार की दिशा में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। दर्शकों ने इन उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता की प्रशंसा की, जिससे प्रशिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन हुआ।
इस अवसर पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने आरसेटी द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उनके साथ पूर्व विधायक कैलाश शर्मा और अल्मोड़ा के महापौर अजय वर्मा सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें स्वरोजगार के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने आरसेटी के इस पहल को स्वरोजगार को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण बताया।
आरसेटी के फैकल्टी हरीश सती ने स्टॉल के संचालन की जिम्मेदारी संभाली। इस आयोजन के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को न केवल अपने उत्पादों को बेचने का अवसर मिला, बल्कि उन्हें बाजार की मांग और उपभोक्ता प्रतिक्रिया को समझने का भी अनुभव प्राप्त हुआ, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में तीन दिवसीय आजीविका सरस मेले का शुभारंभ, कुमाऊँ आयुक्त ने किया निरीक्षण
30 अक्टूबर 2026 | 04:03 PM

मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधाओं की समीक्षा, उपजिलाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी की वर्चुअल बैठक
29 अक्टूबर 2026 | 12:25 PM

अल्मोड़ा पुलिस ने लौटाया आईफोन 16, मालिक के चेहरे पर लौटी मुस्कान
26 अक्टूबर 2026 | 04:38 PM

विधानसभा सत्र और त्योहारों को लेकर अल्मोड़ा पुलिस हाई अलर्ट, सघन चेकिंग अभियान जारी
26 अक्टूबर 2026 | 01:11 AM