चम्पावत – लोहाघाट क्षेत्र में दहशत का कारण बने मंगोली के आदमखोर गुलदार को वन विभाग की टीम ने सफलतापूर्वक पकड़ लिया है। एसडीओ फॉरेस्ट सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम द्वारा लगातार की गई निगरानी एवं सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार आदमखोर गुलदार को काबू में कर लिया गया है।
ज्ञात हो कि 12 नवम्बर को ग्राम सभा मंगोली के धूरा तोक के पास गुलदार ने मंगोली निवासी भुवन राम (उम्र 45 वर्ष), पुत्र देवराम पर हमला कर उनकी जान ले ली थी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल था।
एसडीओ ने बताया कि गुलदार के पकड़े जाने के बाद क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है और वन विभाग की टीम स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
More Stories
चंपावत: आपदा प्रबंधन बैठक में नदी कटाव और जलभराव पर मंथन, चैनलाइजेशन के निर्देश
आईटीबीपी-पशुपालन विभाग समझौता: पशुपालकों को ₹71,400 की आय
उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर, विशेष प्रशिक्षण पहल