सूरत में पीएम मोदी की अचानक ‘गहरी जांच’…बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर क्या हुआ खुलासा?"
मुख्य संपादकप्रकाशित: 17 नवंबर 2025 | 08:17 AM2

गुजरात -देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है। इसी बीच शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन पर पहुंचना अचानक सुर्खियों में आ गया। पीएम मोदी ने न सिर्फ निर्माणाधीन स्टेशन का निरीक्षण किया, बल्कि काम की बारीकियों को समझते हुए इंजीनियरों और कर्मचारियों से अलग-अलग सवाल भी पूछे। इसी दौरान का एक वीडियो रविवार को सामने आया, जिसने प्रोजेक्ट को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।
सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने कर्मचारियों से सीधे पूछा कि “काम में किसी तरह की परेशानी तो नहीं? प्रोजेक्ट को सफल बनाने की रणनीति क्या है?”
कर्मचारियों ने जवाब दिया कि हर स्टेज पर पूरी सावधानी, तकनीकी मानकों और कड़ी निगरानी के साथ काम हो रहा है।
निरीक्षण के दौरान पीएम मोदी ने सुझाव दिया कि प्रोजेक्ट में जो अनुभव हासिल हो रहा है, उसे ब्लू बुक की तरह रिकॉर्ड में तैयार किया जाए, ताकि आने वाले समय में देश की अन्य हाई-स्पीड रेल परियोजनाओं में इन अनुभवों का सीधा उपयोग किया जा सके। पीएम ने कहा कि यह डॉक्यूमेंटेशन भविष्य के छात्रों और इंजीनियरों के लिए भी एक बड़ी पूंजी साबित होगा।
इस दौरान एक कर्मचारी का देशभक्ति से भरा जवाब चर्चा में रहा—
“ना नाम चाहिए, ना इनाम चाहिए…बस देश आगे बढ़े, यही अरमान चाहिए।”
पीएम मोदी ने इस जज़्बे की खुलकर सराहना की और कहा कि यह परियोजना सिर्फ गुजरात ही नहीं, पूरे देश के लिए गर्व का विषय है।
मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर अहमदाबाद, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी, ठाणे और मुंबई को जोड़ते हुए कुल 12 स्टेशनों से गुजरता है। गुजरात के हिस्से में काम गति पकड़ चुका है और संकेत मिल रहे हैं कि प्रोजेक्ट का ट्रायल भी जल्द शुरू किया जा सकता है।
माना जा रहा है कि परियोजना पूरी होने के बाद मुंबई से अहमदाबाद की दूरी सिर्फ दो घंटे में पूरी हो सकेगी। इससे रोजाना अप-डाउन करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और राज्यों के बीच कारोबार व पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी।
संबंधित ख़बरें

नीब करौरी बाबा पर आधारित 'हनुमान अंश' की ऐतिहासिक उड़ान: 28वें दिन 42% का उछाल, अब विदेशों में रिलीज की तैयारी
4 सितंबर 2026 | 11:09 AM

कमजोर डॉलर से सोने में तेजी, 600 रुपये उछला भाव; चांदी 2.40 लाख रुपये किलो पर स्थिर
17 अगस्त 2026 | 07:33 PM

शेयर बाजार में दबाव जारी, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर
13 अगस्त 2026 | 02:55 PM

भारत सरकार के सख्त रुख के बाद Meta ने मांगी माफी, डीपफेक और आपत्तिजनक सामग्री पर उठे सवाल
6 अगस्त 2026 | 07:07 AM