चम्पावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चंपावत प्रवास के दौरान जिले को एक और महत्वपूर्ण उपहार देते हुए पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कॉलेज की स्थापना से न केवल चंपावत जिले में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ता मिलेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार एवं प्रशिक्षण के नए अवसर भी सृजित होंगे।
उन्होंने कहा कि पैरामेडिकल कॉलेज की शुरुआत से जिले एवं आस-पास के क्षेत्रों में कुशल तकनीकी स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावी बन सकेंगी।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और चंपावत को ‘आदर्श जिला’ के रूप में विकसित करने के लक्ष्य की दिशा में यह कदम एक अहम मील का पत्थर साबित होगा।

उन्होंने बताया कि पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना हेतु भूमि चयन एवं आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं को अपने ही जनपद में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं, ताकि उन्हें महानगरों की ओर पलायन न करना पड़े।
More Stories
चंपावत: आपदा प्रबंधन बैठक में नदी कटाव और जलभराव पर मंथन, चैनलाइजेशन के निर्देश
आईटीबीपी-पशुपालन विभाग समझौता: पशुपालकों को ₹71,400 की आय
उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर, विशेष प्रशिक्षण पहल