बड़ी खबर: सरकार ने हटा दी अनिवार्यता! अब स्मार्टफोन में Sanchar Saathi App प्री-इंस्टॉल करना जरूरी नहीं
मुख्य संपादक3 दिसंबर 2025 | 05:45 PM

दिल्ली-केंद्र सरकार ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए संचार साथी (Sanchar Saathi) ऐप को स्मार्टफोन में प्री-इंस्टॉल करने की अनिवार्यता को वापस ले लिया है। सरकार का कहना है कि ऐप को लेकर उपभोक्ताओं की स्वीकार्यता लगातार बढ़ रही है, इसलिए इसे जबरन फोन में डालने की जरूरत नहीं रही।
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, संचार साथी ऐप का उद्देश्य मोबाइल उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी, सिम फ्रॉड, फर्जी कॉल और साइबर ठगी से बचाना है, और अब बड़ी संख्या में लोग स्वयं इसे डाउनलोड कर रहे हैं। यही वजह है कि प्री-इंस्टॉलेशन के नियम को शिथिल कर दिया गया है।
एप के माध्यम से उपभोक्ता अपने नाम पर जारी सिम की जानकारी देख सकते हैं, फर्जी सिम को ब्लॉक करा सकते हैं और फोन चोरी होने की स्थिति में आसानी से IMEI ब्लॉक/अनब्लॉक की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
सरकार ने साफ कहा है कि अब एप की उपयोगिता और लोकप्रियता इतनी बढ़ चुकी है कि जबरन इंस्टालेशन की बाध्यता रखने की अब कोई आवश्यकता नहीं है। यह कदम नागरिकों की डिजिटल आज़ादी और उपभोक्ता सुविधा को ध्यान में रखकर उठाया गया है।
संबंधित ख़बरें

PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता हिरासत में; राहुल को लगी चोट का दावा
22 जुलाई 2026 | 02:13 AM

क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? क्यों देशभर में हो रहे हैं प्रदर्शन, जानिए आंदोलन की पूरी कहानी
22 जुलाई 2026 | 12:03 PM

भारत की रेल क्रांति: पटरी पर दौड़ी पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन, जींद-सोनीपत के बीच हरित परिवहन का नया अध्याय
17 जुलाई 2026 | 06:14 PM

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन: पंडवानी की अमर आवाज़ हुई खामोश, भारतीय लोककला जगत ने खोया अनमोल रत्न
6 जुलाई 2026 | 05:40 PM