चम्पावत में राशन कार्ड सेवाओं में अस्थायी रुकावट
गीता जोशी (संपादक)26 फ़रवरी 2026 | 01:47 AM

चम्पावत: चम्पावत जिले में राशन कार्ड संबंधी विभिन्न सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई हैं। यह स्थगन आरसीएमएस (RCMS) पोर्टल पर चल रहे कार्यों से जुड़ा है। जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वर्तमान में राशन कार्ड बनाने का कार्य आरसीएमएस पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। भारत सरकार ने स्मार्ट पीडीएस योजना के अंतर्गत पूरे देश के सभी राज्यों के लिए एकीकृत और उच्चीकृत यूआरसीएमएस (URCMS) पोर्टल बनाने का निर्णय लिया है।
इसी निर्णय के तहत, राज्य सरकार ने भी वर्तमान आरसीएमएस पोर्टल के डेटा को नए यूआरसीएमएस पोर्टल में स्थानांतरित (माइग्रेट) करने का निश्चय किया है। इस प्रक्रिया के कारण, 26 फरवरी, 2026 से 07 मार्च, 2026 तक आरसीएमएस पोर्टल पर संचालित होने वाले सभी कार्य बाधित रहेंगे।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने चम्पावत जनपद के उपभोक्ताओं, राशन कार्ड धारकों और राशन विक्रेताओं से अनुरोध किया है कि इस अवधि में राशन कार्ड बनवाने, उसमें संशोधन करने और नई दुकान आवंटन से संबंधित सभी कार्य प्रभावित रहेंगे। किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए संबंधित विभाग से संपर्क किया जा सकता है।
संबंधित ख़बरें

पांवटा साहिब सीमा पर शांति व्यवस्था: प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी
27 जून 2026 | 02:57 PM

उत्तराखंड में 29 जून को दस्तक देगा मानसून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी
26 जून 2026 | 04:29 AM

बागेश्वर की बेटी प्रेमा रावत ने किया भारतीय टीम के लिए डेब्यू, उत्तराखंड में खुशी की लहर
22 जून 2026 | 05:22 PM

हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त पर बर्खास्तगी की संस्तुति
20 जून 2026 | 01:05 AM