अल्मोड़ा- भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के पुरुष एकल फाइनल में चीन के ली शिफेंग को हराकर इतिहास रच दिया। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन पर बात कर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि लक्ष्य सेन की यह जीत न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। लक्ष्य की मेहनत, अनुशासन और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है और यह साबित करता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण के साथ हर कठिन लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि लक्ष्य आगे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन करते रहेंगे।
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024: लक्ष्य सेन ने रचा इतिहास, चीन के ली शिफेंग को हराया; CM धामी ने दी बधाई
More Stories
अल्मोड़ा में बायोमास प्लांट का शुभारंभ और जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु समीक्षा बैठक आयोजित
अल्मोड़ा में पिरूल आधारित बायोमास यूनिट शुरू, महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
अल्मोड़ा में पेट्रोल की कमी की खबरों पर प्रशासन का रुख स्पष्ट, आपूर्ति जल्द होगी सामान्य