BREAKING NEWS-‘दिल्ली धमाके से दिल भारी है…’ भूटान में पीएम मोदी का भावुक बयान, बोले– दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा!
मुख्य संपादकप्रकाशित: 11 नवंबर 2025 | 02:06 PM1

भूटान – राजधानी थिम्फू में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली ब्लास्ट पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा—
“आज मैं बहुत दुखी मन से यहां आया हूं। दिल्ली में जो भयानक घटना हुई, उसने पूरे देश को झकझोर दिया है। मैं पीड़ित परिवारों के साथ हूं, उनकी पीड़ा को महसूस करता हूं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि वे लगातार जांच एजेंसियों से संपर्क में हैं।
“मैं कल रात से सभी जांच एजेंसियों से जुड़ा हूं। हमारी एजेंसियां इस षड्यंत्र की जड़ तक जाएंगी, और जो भी इस हमले के पीछे हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”
उन्होंने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ पहले भी सख्त था और आगे भी रहेगा।
“All those responsible will be brought to justice.”
भूटान दौरे के दौरान पीएम मोदी वहां के राजा के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने पहुंचे थे, लेकिन दिल्ली धमाके की खबर ने उनके दौरे को भी गमगीन बना दिया। उन्होंने कहा कि पूरा भारत आज एकजुट है और निर्दोषों के खून का हिसाब न्याय के जरिये होगा।
संबंधित ख़बरें

नीब करौरी बाबा पर आधारित 'हनुमान अंश' की ऐतिहासिक उड़ान: 28वें दिन 42% का उछाल, अब विदेशों में रिलीज की तैयारी
4 सितंबर 2026 | 11:09 AM

कमजोर डॉलर से सोने में तेजी, 600 रुपये उछला भाव; चांदी 2.40 लाख रुपये किलो पर स्थिर
17 अगस्त 2026 | 07:33 PM

शेयर बाजार में दबाव जारी, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर
13 अगस्त 2026 | 02:55 PM

भारत सरकार के सख्त रुख के बाद Meta ने मांगी माफी, डीपफेक और आपत्तिजनक सामग्री पर उठे सवाल
6 अगस्त 2026 | 07:07 AM