BREAKING-: नौगाम थाने में बड़ा धमाका: फरीदाबाद से जब्त विस्फोटक सामग्री फटी, गृह मंत्रालय बोला—'हर एंगल से हो रही जांच'
मुख्य संपादकप्रकाशित: 15 नवंबर 2025 | 12:49 PM3

जम्मू–कश्मीर-:जम्मू–कश्मीर के नौगाम थाने में गुरुवार देर रात हुए शक्तिशाली धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। गृह मंत्रालय ने पुष्टि की है कि विस्फोट उस सामग्री में हुआ, जिसे हाल ही में फरीदाबाद से जब्त कर जांच के लिए नौगाम लाया गया था।
रात करीब 11:20 बजे परीक्षण के दौरान संदिग्ध सामग्री अचानक अधिक संवेदनशील हो गई और धमाका हो गया।
धमाके की तीव्रता इतनी ज़्यादा थी कि थाना परिसर का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर मौजूद कई अधिकारी व कर्मचारी घायल हो गए। कुछ लोगों की मौत की भी सूचना है।
गृह मंत्रालय ने कहा है कि विस्फोट के पीछे क्या तकनीकी या रासायनिक कारण रहे—इसकी वैज्ञानिक तरीके से गहराई से जांच हो रही है। मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि अभी किसी भी नतीजे पर पहुँचने की जल्दबाज़ी नहीं की जाएगी और सभी संभावित एंगल—संदिग्ध गतिविधि, विस्फोटक की प्रकृति, और फरीदाबाद स्रोत—को खंगाला जा रहा है।
जांच एजेंसियाँ सामग्री के स्रोत, उद्देश्य और संभावित नेटवर्क को भी खंगाल रही हैं। फोरेंसिक टीमें मौके पर मौजूद सैंपल की जांच में जुटी हैं।
संबंधित ख़बरें

नीब करौरी बाबा पर आधारित 'हनुमान अंश' की ऐतिहासिक उड़ान: 28वें दिन 42% का उछाल, अब विदेशों में रिलीज की तैयारी
4 सितंबर 2026 | 11:09 AM

कमजोर डॉलर से सोने में तेजी, 600 रुपये उछला भाव; चांदी 2.40 लाख रुपये किलो पर स्थिर
17 अगस्त 2026 | 07:33 PM

शेयर बाजार में दबाव जारी, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर
13 अगस्त 2026 | 02:55 PM

भारत सरकार के सख्त रुख के बाद Meta ने मांगी माफी, डीपफेक और आपत्तिजनक सामग्री पर उठे सवाल
6 अगस्त 2026 | 07:07 AM