देश-दुनिया

30 जनवरी को क्या होगा? अन्ना हज़ारे के ‘अंतिम अनशन’ ने बढ़ाई सियासी सिहरन”

मुख्य संपादक12 दिसंबर 2025 | 05:43 PM

30 जनवरी को क्या होगा? अन्ना हज़ारे के ‘अंतिम अनशन’ ने बढ़ाई सियासी सिहरन”

सार-लोकायुक्त कानून की लंबी लटकती फाइलों से नाराज़ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हज़ारे ने 30 जनवरी से रालेगण सिद्धि में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने का ऐलान किया है। हज़ारे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने बार-बार आश्वासन दिए, लेकिन बहुप्रतीक्षित लोकायुक्त एक्ट अब तक लागू नहीं हुआ। इसे अपना “अंतिम आंदोलन” बताते हुए उन्होंने साफ कहा कि जनता से जुड़े इस महत्वपूर्ण कानून की अनदेखी अब बर्दाश्त से बाहर है। इससे पहले 2022 में भी हज़ारे ने इसी मांग पर अनशन किया था, जिसे तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय कृषि मंत्री के हस्तक्षेप के बाद समाप्त किया गया था। कानून का मसौदा तैयार होकर विधानसभा-परिषद से पास भी हुआ, लेकिन अमल आज तक अटका पड़ा है।

शेयर करें:WhatsAppFacebook

संबंधित ख़बरें