नैनीताल- राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख में महिला एवम् बाल विकास द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत *”स्वस्थ बेटी, उज्जवल भविष्य थीम”* पर सी.एच.सी. पदमपुरी की महिला चिकित्सक डॉ दीप्ति रावत द्वारा प्रजनन स्वास्थ्य, मासिक धर्म, एनीमिया, PCOD/PCOS एवं गर्भाशय केंसर आदि विषयों में जागरूक किया एवं बालिकाओं की समस्याओं पर चर्चा की गई। बालिकाओं को चाइल्ड हेल्पलाइन, नन्दा गौरा योजना और बाल विवाह की जानकारी दी गयी। साथ ही असुरक्षित स्थानों का चिन्हीकरण किया गया यू.सी.सी. के बारे में जानकारी दी, इस दौरान बाल विवाह रोकथाम की भी शपथ दिलाई। इस अवसर बाल विकास परियोजना अधिकारी नीता दीक्षित सहित अन्य उपस्थित रहे।
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत छात्राओं को स्वास्थ्य, सुरक्षा और अधिकारों पर जागरूक किया
More Stories
नैनीताल जिले के विभिन्न राजमार्गों के सुधारीकरण और चौड़ीकरण के लिए करोड़ों की स्वीकृतियां जारी
नैनीताल में मोबाइल कनेक्टिविटी और भारत नेट परियोजना की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने हनुमान जन्मोत्सव पर रामनगर में किए दर्शन, धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर