चम्पावत – माय भारत चम्पावत, द्वारा चम्पावत में दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के खेल मैदान में किया गया, जिसमें 14 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ (बालिका वर्ग), 800 मीटर दौड़ (बालक वर्ग), लंबी कूद (बालक एवं बालिका वर्ग), रस्सा-कस्सी (बालक वर्ग) तथा खो-खो (बालिका वर्ग) जैसे खेलों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य पुष्कर राम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुधाकर सुमन जोशी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं में 400 मीटर बालिका वर्ग में प्रथम स्थान ललिता बोहरा, द्वितीय पूजा तथा तृतीय अंकिता बोरा रही। 800 मीटर बालक वर्ग में दीपक सामंत ने प्रथम, अमन बोहरा ने द्वितीय तथा सचिन सिंह बोहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद बालिका वर्ग में उषा नायक प्रथम, ललिता बोहरा द्वितीय एवं सपना चौहान तृतीय रही, जबकि बालक वर्ग लंबी कूद में दीपक सामंत प्रथम, साहिल सिंह द्वितीय तथा विजय सिंह तृतीय स्थान पर रहे। टीम प्रतियोगिताओं में खो-खो बालिका वर्ग की विजेता टीम पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ रही, जबकि उपविजेता टीम चौडला रही।
रस्सा-कस्सी बालक वर्ग में भी पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ की टीम विजेता रही।

इस दौरान विद्यालय के अध्यापक भुवन सिंह अधिकारी तथा अतिथि के रूप में गणेश बोहरा, शिक्षक राहुल पाटनी, नीरज नाथ गोस्वामी, बृजेश ढेक, पीटीआई गार्गी गंगवार, मानाढूंगा के पूर्व ग्राम प्रधान योगेश रैसवाल, ग्राम बिंडा तिवारी के पूर्व ग्राम प्रधान देवेंद्र बिष्ट तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं नीलम बोहरा, निशा चौहान एवं उषा नायक की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के संचालन में कोच राहुल सिंह और गार्गी गंगवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
More Stories
चंपावत: आपदा प्रबंधन बैठक में नदी कटाव और जलभराव पर मंथन, चैनलाइजेशन के निर्देश
आईटीबीपी-पशुपालन विभाग समझौता: पशुपालकों को ₹71,400 की आय
उत्तराखंड के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार के अवसर, विशेष प्रशिक्षण पहल