April 20, 2026

Devbhoomi Deep

Positive News with New Perspective.

जिलाधिकारी के निरीक्षण का असर: जिला पुस्तकालय में सफाई अभियान तेज, पुरानी अलमारियाँ हटाई गईं

अल्मोड़ा- जिला पुस्तकालय में व्यवस्थाओं में सुधार के लिए किए गए निरीक्षण का प्रभाव अब साफ दिखने लगा है। विगत दिवस जिलाधिकारी अंशुल सिंह द्वारा किए गए निरीक्षण के बाद पुस्तकालय परिसर में व्यापक सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर को स्वच्छ रखने, अनावश्यक वस्तुएं हटाने और पाठकों के लिए बेहतर माहौल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के अनुपालन में आज पुस्तकालय में जंगली घास व झाड़ियों का कटान किया गया तथा परिसर में लंबे समय से निष्प्रयोज्य पड़ी पुरानी अलमारियों को भी हटाया गया।

पाठकों के लिए वातावरण सुधारने पर जोर

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि

  • पुस्तकालय में सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया जाए,

  • स्वच्छता को प्राथमिकता दी जाए,

  • और पाठकों तथा छात्रों के लिए अध्ययन का अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

जिला प्रशासन का मानना है कि स्वच्छ और शांत वातावरण में अध्ययनरत बच्चों की एकाग्रता और लगन बढ़ती है, इसलिए पुस्तकालय को बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास लगातार जारी रहेंगे।