नैनीताल-रविवार, 16/11/2025 को कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालु संख्या और वाहनों की अधिकता को देखते हुए जिले के प्रशासन ने विशेष यातायात एवं डायवर्जन प्लान लागू किया है। यह प्लान आज प्रातः 8 बजे से प्रभावी रहेगा।
नीचे जानिए किस रूट पर क्या बदलाव किए गए हैं—
✅ पर्यटकों के लिए विशेष व्यवस्था
1. नैनीताल व ज्योलिकोट से आने वाले पर्यटक
-
उनके वाहनों को भवाली सैनिटोरियम में पार्क कराया जाएगा।
-
यहां से शटल सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को कैंची धाम दर्शन करवाए जाएंगे।
2. भीमताल मार्ग से आने वाले पर्यटक
-
पर्यटक वाहन विकास भवन, भीमताल में पार्क होंगे।
-
यहां से शटल सेवा कैंची धाम तक ले जाएगी।
✅ भारी वाहनों के लिए रूट परिवर्तन
3. हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहन
-
इन्हें भीमताल रोड → खुटानी → मुक्तेश्वर → रामगढ़ होते हुए गंतव्य तक भेजा जाएगा।
4. आवश्यक सेवाओं वाले भारी वाहन
-
सब्जी, फल, गैस, ईंधन, दूध आदि की गाड़ियाँ बिना रोक-टोक चलती रहेंगी।
5. अल्मोड़ा/रानीखेत/बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर आने वाले भारी वाहन
-
इन्हें क्वारब → रामगढ़ → मुक्तेश्वर → खुटानी → भीमताल होते हुए भेजा जाएगा।
More Stories
नैनीताल जिले के विभिन्न राजमार्गों के सुधारीकरण और चौड़ीकरण के लिए करोड़ों की स्वीकृतियां जारी
नैनीताल में मोबाइल कनेक्टिविटी और भारत नेट परियोजना की समीक्षा
मुख्यमंत्री धामी ने हनुमान जन्मोत्सव पर रामनगर में किए दर्शन, धार्मिक पर्यटन को वैश्विक पहचान दिलाने पर जोर