ब्रेकिंग न्यूज़: दिल्ली धमाके पर बोले सीएम धामी – "घटना अत्यंत दुखद, उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी"
मुख्य संपादकप्रकाशित: 10 नवंबर 2025 | 09:03 PM1

दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और चिंता का विषय है। सीएम धामी ने मृतकों और घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता जनता की सुरक्षा है।
उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि सीमाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए, और संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
📍 उत्तराखंड में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क मोड पर रखा गया है, पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है।
संबंधित ख़बरें

पांवटा साहिब सीमा पर शांति व्यवस्था: प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी
27 जून 2026 | 09:27 AM

उत्तराखंड में 29 जून को दस्तक देगा मानसून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी
25 जून 2026 | 10:59 PM

बागेश्वर की बेटी प्रेमा रावत ने किया भारतीय टीम के लिए डेब्यू, उत्तराखंड में खुशी की लहर
22 जून 2026 | 11:52 AM

हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त पर बर्खास्तगी की संस्तुति
19 जून 2026 | 07:35 PM