April 21, 2026

Devbhoomi Deep

Positive News with New Perspective.

बन्तोली में पेयजल समस्या पर खुली बैठक, पाइपलाइन बदलने और टैंकर आपूर्ति के निर्देश

बारकोट (चम्पावत)-

ग्राम पंचायत बन्तोली में खुली बैठक का किया गया आयोजन

जनता मिलन कार्यक्रम चम्पावत में आयी शिकायत के आधार पर  जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा दिये गये निर्देशो के क्रम में आज दिनंाक 21 अप्रैल 2026 को विकास खण्ड बाराकोट की ग्राम पंचायत बन्तोली में खुली बैठक का आयोजन किया गया ,खुली बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान नारायण  सिह फर्त्याल द्वारा की गयी ।

उक्त बैठक में मूल रूप से पानी की समस्या के समाधान हेतु अवनीश  कुमार खण्ड विकास अधिकारी द्वारा जल संस्थान के अधिकारियो को ग्राम पंचायत बन्तोली में टैकर के माध्यम से पानी वितरित एवं मुख्य ग्राम में पूर्व क्षतिग्रस्त पेयजल लाईन को बदलने हेतु निर्देशित किया गया उक्त खुली बैठक का सचालन अशोक बिष्ट ग्राम पंचायत विकास अधिकारी द्वारा किया गया बैठक में खण्ड विकास अधिकारी बाराकोट द्वारा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी,जल संस्थान के कार्मिको को निर्देशित किया गया कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृति न की जाये खंड  विकास अधिकारी  के निर्देशो के क्रम ग्राम पंचायत बन्तोली में पानी के टैकरो के माध्यम से पानी वितरित किया गया एव ग्रामीणो द्वारा उठायी गयी अपनी अधिकाशं समस्याओ का मौके पर ही निस्तारण किया गया बैठक में सहायक विकास अधिकारी भुवन  पाण्डे, दीप राय एन0आर0एल0एम0, मनीषा काण्डपाल, रीप परियोजना एवं समस्त विभागो के रेखीय अधिकारी/समस्त कार्मिक उपस्थित रहे