बड़ा हादसा–: ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग मंशा देवी फाटक के पास ट्रक और कार की भीषण टक्कर !! 4 लोगों की दर्दनाक मौत
विमल (संपादक)17 दिसंबर 2025 | 08:55 AM

हरिद्वार– मंगलवार देर रात ऋषिकेश-हरिद्वार रोड पर मनसा देवी फाटक के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, तेज रफ्तार के कहर ने मौके पर ही चार लोगों की जान ले ली, खड़े ट्रक पर तेज रफ्तार SUV ने पीछे से टक्कर मारी, जिससे मौके पर ही कार के परखच्चे उड़ गए, इसमें सवार चार लोगो की मौके पर ही मौत हो गई ,
पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात एक बेहद तेज रफ्तार कार हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही थी। एक के बाद एक उसने कई कारों को ओवरटेक किया। इसके बाद एक ट्रक से टकराकर उसके नीचे जा घुसी।
प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सड़क पर आए किसी जानवर को बचाने के चक्कर में चालक ने कार को बाईं ओर मोड़ा और नियंत्रण खो बैठा। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि कार स्वामी की पहचान सोनू कुमार निवासी चंद्रेश्वर मार्ग ऋषिकेश के रूप में हुई हैं।
पुलिस मौके पर पहुंची वहां जांच की। वाहन को क्रेन से काटकर ट्रक से अलग किया गया। शुरुआती जांच में दो मृतकों की पहचान हुई है। इनमें से एक धीरज जायसवाल (30) पुत्र दीनबंधु जायसवाल निवासी चंद्रेश्वर नगर दुर्गा मंदिर रोड ऋषिकेश और दूसरा हरिओम (22) पुत्र अरविंद कुमार निवासी हनुमान मंदिर गुमानीवाला ऋषिकेश है।
संबंधित ख़बरें

पांवटा साहिब सीमा पर शांति व्यवस्था: प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी
27 जून 2026 | 02:57 PM

उत्तराखंड में 29 जून को दस्तक देगा मानसून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी
26 जून 2026 | 04:29 AM

बागेश्वर की बेटी प्रेमा रावत ने किया भारतीय टीम के लिए डेब्यू, उत्तराखंड में खुशी की लहर
22 जून 2026 | 05:22 PM

हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त पर बर्खास्तगी की संस्तुति
20 जून 2026 | 01:05 AM