"धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं, हेमा मालिनी और एशा देओल ने जताई नाराजगी"
मुख्य संपादकप्रकाशित: 11 नवंबर 2025 | 11:23 AM2

मुंबई-बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। लेकिन परिवार की ओर से ऐसी किसी भी खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
धर्मेंद्र की पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने अफवाह फैलाने वालों पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा —
“कृपया बिना पुष्टि के ऐसी बातें न फैलाएं। धर्मेंद्र जी सुरक्षित हैं। झूठी खबरें फैलाना बहुत गैरजिम्मेदाराना है।”
वहीं बेटी एशा देओल ने भी सोशल मीडिया पर लिखा —
“पापा के बारे में झूठी खबरें फैलाना बंद करें। वह हमारे साथ हैं और हम परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।”
धर्मेंद्र के फैन्स सोशल मीडिया पर अफवाहों का खंडन करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य की दुआ कर रहे हैं।
संबंधित ख़बरें

नीब करौरी बाबा पर आधारित 'हनुमान अंश' की ऐतिहासिक उड़ान: 28वें दिन 42% का उछाल, अब विदेशों में रिलीज की तैयारी
4 सितंबर 2026 | 11:09 AM

कमजोर डॉलर से सोने में तेजी, 600 रुपये उछला भाव; चांदी 2.40 लाख रुपये किलो पर स्थिर
17 अगस्त 2026 | 07:33 PM

शेयर बाजार में दबाव जारी, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में; कच्चे तेल और वैश्विक तनाव का असर
13 अगस्त 2026 | 02:55 PM

भारत सरकार के सख्त रुख के बाद Meta ने मांगी माफी, डीपफेक और आपत्तिजनक सामग्री पर उठे सवाल
6 अगस्त 2026 | 07:07 AM