दूसरे राज्यों के वाहनों को उत्तराखंड आने वाले वाहनों को विभिन्न श्रेणियों में ग्रीन सेस के रूप में 80 से 700 रुपये तक ग्रीन सेस चुकाना होगा
विमल (संपादक)19 दिसंबर 2025 | 09:23 AM

उत्तराखंड – नए साल से दूसरे राज्यों के वाहनों को उत्तराखंड आने वाले वाहनों को विभिन्न श्रेणियों में ग्रीन सेस के रूप में 80 से 700 रुपये तक ग्रीन सेस चुकाना होगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन विभाग को जल्द से जल्द इस व्यवस्था को लागू करने के निर्देश दिए। सेस योजना पर दो साल से काम न होने पर मुख्यमंत्री ने परिवहन अधिकारियों से कड़ी नाराजगी भी जताई। उम्मीद की जा रही है कि जनवरी के पहले हफ्ते से यह लागू हो जाएगा। गुरूवार को सचिवालय में वर्ष 2025-26 की राजस्व प्राप्ति की समीक्षा करते हुए
परिवहन विभाग के लचर प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। मालूम हो कि ग्रीन सेस योजना फरवरी 2024 में लागू की गई थी। इसकी दरों को एक बार संशोधित भी किया जा चुका है, लेकिन इसे अब तक ये लागू नहीं हो पाई। इससे राज्य को करीब 100 करोड़ रुपये के राजस्व के नुकसान का अनुमान है।
इन पर लगेगा ग्रीन सेस –
भारी वाहनः तीन एक्सेल के वाहन को 450 रुपए, चार से छह एक्सेल वाहन को 600 रुपए और 7 व अधिक एक्सेल वाहन को हर एंट्री पर 700 रुपए और भारी निर्माण उपकरण वाहन को 250 देने होंगे।
7.5 से 18.5 टन के माध्यम और भारी वाहनों के लिए 250 रुपये, तीन से 7.5 टन तक के हल्के माल वाहन को 120 रुपये, तीन टन तक की डिलीवरी वैन को 80 रुपये चुकाने होंगे।
12 सीट से अधिक की बस के लिए 140 और मोटर कैब, मैक्सी कैब और पैसेंजर कार के लिए ग्रीन सेस 80 रुपये होगा।
एक बार प्रवेश पर यह शुल्क एक पूरे दिन के लिए मान्य होगा। 20 गुना अधिक भुगतान कर तीन महीने और 60 गुना भुगतान पूरे साल छूट मिलेगी
संबंधित ख़बरें

पांवटा साहिब सीमा पर शांति व्यवस्था: प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी
27 जून 2026 | 02:57 PM

उत्तराखंड में 29 जून को दस्तक देगा मानसून, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की चेतावनी
26 जून 2026 | 04:29 AM

बागेश्वर की बेटी प्रेमा रावत ने किया भारतीय टीम के लिए डेब्यू, उत्तराखंड में खुशी की लहर
22 जून 2026 | 05:22 PM

हरिद्वार नगर निगम भूमि खरीद प्रकरण में बड़ा एक्शन, पूर्व नगर आयुक्त पर बर्खास्तगी की संस्तुति
20 जून 2026 | 01:05 AM