अल्मोड़ा – अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न संस्थानों का किया गया निरीक्षण
देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा आगामी थर्टी-फर्स्ट/ नववर्ष 2026 के दृष्टिगत अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से मुख्य अग्निशमन अधिकारी /फायर स्टेशनों को अग्नि सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण संस्थानों के फायर रिस्क निरीक्षण के निर्देश दिये गये हैं।
इसी क्रम में दिनांक- 24.12.2025 को नरेन्द्र कुंवर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा* के द्वारा थाना सल्ट क्षेत्रान्तर्गत मार्चुला में कार्बेट रिवर वैली, होटल हरिकांता, तरंगी राम गंगा रिसॉर्ट, लाटिग्रे रिसॉर्ट का अग्निसुरक्षा के दृष्टिगत फायर रिस्क निरीक्षण किया गया होटलों/रिसॉर्ट/होम-स्टे में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर व अन्य अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता जांची गयी साथ ही होटल/रिसॉर्ट के आवागमन वाले प्रवेश/ निकास द्वार को चेक किये। प्रबंधकों को अग्नि सुरक्षा उपकरणों को कार्यशील स्थिति में रखने व मानकों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान *प्रभारी अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा लक्ष्मण सिंह* द्वारा अल्मोड़ा के रिलायंस मॉल, होटल अल्मोड़ा रेजिडेंसी, नायरा पेट्रोल पंप चौसली, कांटिनेंटल बार एवं अन्य होटल, रेस्टोरेंट का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। मौजूदा अग्निशमन उपकरणों को चैक किया गया। आवश्यक दिशा-निर्देश देकर प्रबंधकों व उपस्थित स्टॉफ को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी प्रदान करते हुए अग्निशमन उपकरण को क्रियाशील अवस्था में रखने हेतु अवगत कराया गया।
More Stories
अल्मोड़ा में पिरूल आधारित बायोमास यूनिट शुरू, महिलाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
अल्मोड़ा में पेट्रोल की कमी की खबरों पर प्रशासन का रुख स्पष्ट, आपूर्ति जल्द होगी सामान्य
अल्मोड़ा में जिलाधिकारी ने कानून-व्यवस्था और राजस्व वसूली कार्यों की समीक्षा की