हुनर से आत्मनिर्भरता की ओर: आरसेटी हवालबाग में 14 दिवसीय सॉफ्ट टॉयज मेकिंग प्रशिक्षण का समापन
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 14 अगस्त 2026 | 08:22 PM14

अल्मोड़ा: भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), हवालबाग, अल्मोड़ा में आज 14 दिवसीय सॉफ्ट टॉयज मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस अवसर पर सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
समापन कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक श्री राकेश रोशन विश्वकर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रशिक्षण के माध्यम से प्राप्त कौशल का उपयोग कर स्वयं का रोजगार शुरू करने का आह्वान किया।
इससे पूर्व प्रशिक्षणार्थियों का मूल्यांकन किया गया। सामान्य उद्यमिता विकास विषय का मूल्यांकन राजेंद्र प्रसाद टम्टा तथा सॉफ्ट टॉयज मेकिंग विषय का मूल्यांकन केका रानी द्वारा किया गया।
समापन अवसर पर आरसेटी के फैकल्टी हरीश सती ने प्रशिक्षणार्थियों को रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए संस्थान की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार शुरू करने के इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों को बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदन प्रक्रिया में भी आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के बाद उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी गई तथा उन्हें अपने हुनर को व्यवसाय के रूप में विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के राजेंद्र सिंह रावत, दयाल फर्त्याल, पीयूष साह, मनोज सिंह चौहान, देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
संबंधित ख़बरें

सावन में जागेश्वर धाम: मुख्य मंदिरों की पहचान और दर्शन का पारंपरिक क्रम
14 अगस्त 2026 | 05:00 PM

अल्मोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.64 लाख रुपये का 6.595 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
14 अगस्त 2026 | 02:10 PM

अल्मोड़ा में मतदाता सूची शुद्धिकरण को लेकर जिलाधिकारी ने की राजनीतिक दलों संग बैठक
13 अगस्त 2026 | 03:36 PM

अल्मोड़ा में नो पार्किंग जोन में खड़े 34 वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई
12 अगस्त 2026 | 06:12 PM