स्वाला में कार्य में तेजी लाने को जिलाधिकारी ने संसाधन बढ़ाने के दिए निर्देश
विमल (संपादक)प्रकाशित: 1 दिसंबर 2025 | 06:17 AMअपडेट: 1 दिसंबर 2025 | 06:18 AM5

चम्पावत – स्वाला में जिलाधिकारी का रात्रि निरीक्षण
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित स्वाला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने तथा मार्ग सुधार एवं चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का स्थलीय आकलन करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मनीष कुमार ने देर रात्रि में आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मार्ग सुधार कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि यातायात में अनावश्यक व्यवधान न उत्पन्न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य जारी रहने के बावजूद यातायात व्यवस्था हर परिस्थिति में सुचारु बनाए रखना अनिवार्य है।

जिलाधिकारी ने स्वाला क्षेत्र में जल निकासी (ड्रेनेज) प्रणाली को व्यवस्थित करने, मार्ग को समतल करने एवं साइड ड्रेनेज कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जलभराव की किसी भी स्थिति से यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए अभियंताओं को सतर्क रहकर गुणवत्ता युक्त कार्य करना होगा।
उन्होंने सुरक्षा दीवार (रेटनिंग वॉल) के निर्माण कार्य को तेज गति से तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के भी सख्त निर्देश दिए, ताकि मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित रहे और दुर्घटना की संभावनाएँ न्यूनतम हों।
*साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी को रोकने के लिए संसाधन व जनशक्ति बढ़ाई जाए, जिससे कार्य की गति और बेहतर हो सके तथा भारी वाहनों सहित सभी वाहनों का आवागमन निर्बाध रूप से संचालित रहे।*
निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
संबंधित ख़बरें

गड़कोट में ‘सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय (भेंट घाट)’ का शुभारंभ
25 अक्टूबर 2026 | 03:29 PM

सादर आमंत्रित- सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन
24 अक्टूबर 2026 | 08:00 PM

सोलर कार बनाने वाले युवा राहुल नरियाल को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
20 अक्टूबर 2026 | 03:06 PM

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दीं लगभग 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, सर्किट हाउस और पार्क का लोकार्पण
18 अक्टूबर 2026 | 10:29 PM