स्याल्दे बिखोती मेले के लिए यातायात डायवर्जन प्लान जारी
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 12 अप्रैल 2026 | 08:22 PM2

अल्मोड़ा: जनपद के द्वाराहाट में आयोजित होने वाले स्याल्दे बिखोती मेला 2026 को लेकर पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था का विस्तृत प्लान जारी किया है। यह डायवर्जन योजना 14 अप्रैल 2026 की सुबह 06:00 बजे से प्रभावी होगी और 16 अप्रैल 2026 की रात 09:00 बजे तक लागू रहेगी। मेले के दौरान भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
छोटे वाहनों के लिए निर्धारित रूट के अनुसार, अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से द्वाराहाट या चौखुटिया जाने वाले वाहन घटगाड़ पुल से डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन पजावेत, कालिखोली, लीसा डिपो और भीड़ा पानी होते हुए सुरईखेत मार्ग से अपने गंतव्य की ओर बढ़ेंगे। इसी प्रकार, चौखुटिया से द्वाराहाट, रानीखेत या अल्मोड़ा जाने वाले वाहन सुरईखेत, भीड़ा पानी, कालिखोली और पजावेत होते हुए घटगाड़ पुल से रानीखेत रोड की ओर निकलेंगे। दूनागिरी मंदिर जाने वाले सभी छोटे और बड़े वाहनों को बबाली पावर से बिंता तिराहा मार्ग का उपयोग करना होगा।
भारी वाहनों जैसे ट्रक, कैंटर और मालवाहकों के लिए सुबह 09:00 बजे से रात 09:00 बजे तक पूर्ण प्रतिबंध लागू किया गया है। अल्मोड़ा या रानीखेत से आने वाले भारी वाहनों को गैस गोदाम बीटीआई गेट पर रोका जाएगा। वहीं, चौखुटिया की ओर से आने वाले भारी वाहनों को सुरईखेत से 200 मीटर पहले कुंडापुर के पास रोकने की व्यवस्था की गई है।
प्रशासन ने कुछ क्षेत्रों को जीरो जोन घोषित किया है, जहां सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इसमें घटगाड़ पुल से आगर तिराहा (चौखुटिया रोड), त्रिमूर्ति तिराहा से मयंक होटल (दूनागिरी रोड) और कालिखोली तिराहा से द्वाराहाट बाजार तक का क्षेत्र शामिल है। वाहनों की पार्किंग के लिए कालिखोली रोड, चौखुटिया रोड पर स्थित नगर पंचायत पार्किंग और आगर रोड पर स्थान निर्धारित किया गया है।
टैक्सियों के सुचारू संचालन के लिए तहसील तिराहा, आगर तिराहा और मयंक होटल के पास अस्थायी टैक्सी स्टैंड बनाए गए हैं, जहां से टैक्सियों का संचालन किया जाएगा। पुलिस प्रशासन के अनुसार, यदि मेले की अवधि बढ़ती है, तो यह डायवर्जन प्लान भी उसी अनुरूप प्रभावी रहेगा। प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली द्वाराहाट द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा: RSETI हवालबाग में 10 दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन
9 सितंबर 2026 | 04:40 PM

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अल्मोड़ा के वड्यूडा गांव पहुंचकर भूस्खलन प्रभावित परिवारों को बांटी राहत सामग्री
3 सितंबर 2026 | 08:20 PM

अल्मोड़ा में अतिवृष्टि की चेतावनी: डीएम ने बुलाई आपात बैठक, 2 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद
1 सितंबर 2026 | 05:12 PM

अल्मोड़ा में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ, स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा
29 अगस्त 2026 | 07:00 PM