सेवा संकल्प अभियान: सलानी में शिविर, 290 से अधिक लोगों को मिला योजनाओं का लाभ
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 15 अक्टूबर 2026 | 04:27 PM12

बागेश्वर, सेवा संकल्प अभियान के तहत सलानी में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 290 से अधिक लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान मौके पर 10 शिकायतों का निस्तारण भी किया गया, वहीं 70 आवेदन पत्र भरे गए।
इंटर कॉलेज, सलानी में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि, उद्यान, उद्योग, पशुपालन, मत्स्य, पर्यटन, सैनिक कल्याण एवं सेवायोजन सहित कई विभागों ने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं से जोड़ा। पात्र लाभार्थियों के प्रमाण पत्र बनाने और आवेदन पत्र भरवाने की कार्रवाई भी की गई।
कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह ढैला और जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या ने अतिथियों के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना और उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ें और जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।
इसी अभियान के अंतर्गत स्व. चंद्र सिंह शाही स्नातकोत्तर महाविद्यालय, असों में भाषण, निबंध, चित्रकला, रंगोली और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी हुआ। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन कर उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया। आयुर्वेदिक विभाग के तहत बैडामझेडा व सनगाड में योगाभ्यास भी कराया गया।
इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य दीपक खुल्बे, घनश्याम जोशी, संजय परिहार, डीके जोशी, महाविद्यालय की प्राचार्य मधुलिका पाठक, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, किसान मोर्चा महामंत्री भुवन गड़िया, चंद्र सिंह कपकोटी, छात्रसंघ अध्यक्ष तेज सिंह रावत, भाजपा कपकोट मंडल महामंत्री महेश दानू, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र दानू, कुंदन गाड़िया, डॉक्टर निर्मित शाह सहित कई अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
संबंधित ख़बरें

कौशल प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ने पर जोर, योजनाओं की समीक्षा
24 अक्टूबर 2026 | 03:29 PM

सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अहम बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के निर्देश
23 अक्टूबर 2026 | 09:47 PM

बाल संरक्षण पर जिला स्तरीय बैठक: ड्रॉपआउट, बाल विवाह और शारीरिक दंड पर विशेष जोर
22 अक्टूबर 2026 | 04:45 PM

बागेश्वर में 23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम-वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग
21 अक्टूबर 2026 | 06:05 PM