लोहाघाट में गुलदार का आतंक — मंगोली के भुवन राम पर हमला, वन विभाग अलर्ट मोड पर
विमल (संपादक)13 नवंबर 2025 | 12:34 PM

लोहाघाट क्षेत्र में गुलदार का आतंक — वन विभाग की पाँच टीमें कर रहीं निगरानी, सतर्कता बढ़ाई गई
चम्पावत – लोहाघाट क्षेत्र के मंगोली ग्रामसभा के धूरा तोक में गुलदार के हमले से मंगोली निवासी भुवन राम (45 वर्ष), पुत्र देवराम की मृत्यु की घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी।

उप प्रभागीय वन अधिकारी (SDO Forest) सुनील कुमार ने बताया कि घटना स्थल के आसपास पिंजरा लगाने और ट्रैप कैमरे स्थापित करने की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही ग्रामीणों को सतर्क और जागरूक रहने के लिए विभागीय टीमें लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि वन विभाग की पाँच टीमें गुलदार की गतिविधियों पर नज़र बनाए हुए हैं और लगातार गश्त कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर टीमों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जैसे ही गुलदार का लोकेशन ट्रैक होगा, विभाग द्वारा अग्रिम कार्यवाही तत्काल की जाएगी।
संबंधित ख़बरें

चंपावत: जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण अभियान, बाराकोट में 250 पौधे रोपे गए
25 जुलाई 2026 | 10:34 PM

चंपावत के गोरल चौड़ क्षेत्र के विकास के लिए ₹117.22 करोड़ की स्वीकृति, ₹6.60 करोड़ जारी
25 जुलाई 2026 | 04:20 AM

धान खरीद 2026-27: चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के किसानों के लिए पंजीकरण आज से शुरू
24 जुलाई 2026 | 11:42 PM

चंपावत में फर्जी अवकाश आदेश वायरल: जिला प्रशासन ने किया खंडन
23 जुलाई 2026 | 05:28 AM