नैनीताल

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में वार्षिकोत्सव 'क्रिसेण्डो-2026' का उद्घाटन

गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 25 अक्टूबर 2026 | 03:09 PM1

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में वार्षिकोत्सव 'क्रिसेण्डो-2026' का उद्घाटन

नैनीताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक समारोह ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ मुख्य अतिथि आयुक्त, कुमाऊं मंडल दीपक रावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने मेडिकल कॉलेज परिवार एवं समस्त विद्यार्थियों को वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी चिकित्सा सेवा के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने भविष्य के चिकित्सकों के दायित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका दायित्व केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक करना भी है। आयुक्त ने छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर अजय आर्य, दो बसंत जोशी एच एस पांडे, एके सिन्हा, अजय विश्वकर्मा, गौरव जिंदल, प्राचार्य राजकीय नर्सिंग कॉलेज सामिस्तान अहमद, संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में एमबीबीएस छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव गणेश सिंह द्वारा किया गया। दो दिवसीय महोत्सव विभिन्न सांस्कृतिक, खेल एवं शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के साथ आयोजित किया जा रहा है।

शेयर करें:WhatsAppFacebook

संबंधित ख़बरें