चम्पावत – मोटर मार्ग पर बाहर निकली सरिया पर जिलाधिकारी का संज्ञान — PWD को तत्काल सुधार कार्य के निर्देश
विमल (संपादक)12 नवंबर 2025 | 03:17 PM

मंच–तामली मार्ग पर बाहर निकली सरिया पर जिलाधिकारी का संज्ञान — PWD को तत्काल सुधार कार्य के निर्देश*
मंच–तामली सड़क मार्ग पर कठनौली के पास सड़क से बाहर निकली सरिया के कारण संभावित दुर्घटनाओं की सूचना पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता एम.सी. पलड़िया को तुरंत मौके पर जाकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
- अधिशासी अभियंता एम.सी. पलड़िया ने मौके का निरीक्षण किया।
उन्होंने जानकारी दी कि इस स्थान पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाने का कार्य स्वीकृत है, किंतु संबंधित पेटी ठेकेदार के अचानक कार्य छोड़ देने के कारण निर्माण कार्य अस्थायी रूप से बाधित हुआ था

अधिशासी अभियंता ने बताया कि अब यह कार्य मुख्य ठेकेदार के माध्यम से पुनः प्रारंभ कर युद्धस्तर पर पूरा कराया जा रहा है।
उन्होंने आश्वस्त किया कि बहुत शीघ्र इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर सरिया को पूर्ण रूप से कवर किया जाएगा, जिससे सड़क पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना समाप्त हो सकेगी।
संबंधित ख़बरें

चंपावत: जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण अभियान, बाराकोट में 250 पौधे रोपे गए
25 जुलाई 2026 | 10:34 PM

चंपावत के गोरल चौड़ क्षेत्र के विकास के लिए ₹117.22 करोड़ की स्वीकृति, ₹6.60 करोड़ जारी
25 जुलाई 2026 | 04:20 AM

धान खरीद 2026-27: चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के किसानों के लिए पंजीकरण आज से शुरू
24 जुलाई 2026 | 11:42 PM

चंपावत में फर्जी अवकाश आदेश वायरल: जिला प्रशासन ने किया खंडन
23 जुलाई 2026 | 05:28 AM