चंपावत

भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन ड्राई पोर्ट और चार लेन सड़क का मंत्री ने किया निरीक्षण

गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 4 अक्टूबर 2026 | 06:39 PM8

भारत-नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन ड्राई पोर्ट और चार लेन सड़क का मंत्री ने किया निरीक्षण

चंपावत, प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई और ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भारतमाला परियोजना के तहत बनबसा के पास भारत-नेपाल सीमा पर बन रहे ड्राई पोर्ट (Dry Port) और उससे जुड़ी चार लेन सड़क व पुल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य भारत और नेपाल के बीच व्यापारिक गतिविधियों, आयात-निर्यात को सरल व सुलभ बनाना तथा सीमांत क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने नेशनल हाईवे-09 (पुराना एएच-125) सीतारगंज-टनकपुर मार्ग, जगबुड़ा पुल के समीप 40 किमी बनबसा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा चेक पोस्ट तक 4-लेन कनेक्टिविटी और 368.28 करोड़ की लागत की बनबसा एकीकृत चेक पोस्ट परियोजना के साथ-साथ ड्राई पोर्ट का भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्य को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। यह परियोजना भारत से नेपाल में प्रवेश के लिए सबसे प्रसिद्ध सीमा क्रॉसिंग पर स्थित है।

सिंचाई एवं लोक निर्माण मंत्री ने निरीक्षण के दौरान कहा कि भारत-नेपाल सीमा, विशेषकर बनबसा-दोधारा चांदनी क्षेत्र में बनने वाले इस ड्राई पोर्ट (सूखा बंदरगाह) से दोनों देशों के बीच व्यापार, आवागमन और आर्थिक विकास को तीव्र गति मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि परियोजना का निर्माण उच्च गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए और समय पर पूरा किया जाना चाहिए।

इस परियोजना के लिए 246.86 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत है। मंत्री के साथ निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebook

संबंधित ख़बरें