पिथौरागढ़

भारत-चीन व्यापार: चौथे बैच में भारतीय व्यापारी का प्रवेश, ₹24.50 लाख का निर्यात

गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 24 अक्टूबर 2026 | 07:45 PM4

भारत-चीन व्यापार: चौथे बैच में भारतीय व्यापारी का प्रवेश, ₹24.50 लाख का निर्यात

पिथौरागढ़, भारत-चीन व्यापार के चौथे बैच में एक भारतीय व्यापारी ने तकलाकोट मंडी में प्रवेश किया है। इस व्यापारी द्वारा लगभग 24 लाख 50 हजार रुपये के सामान का निर्यात किया गया है।

उपजिलाधिकारी धारचूला ने बताया कि इस व्यापारिक सत्र के तहत अब तक कुल आठ व्यापारी चीन की मंडी से भारत में आ चुके हैं। इन व्यापारियों द्वारा लाए गए सामान की कस्टम प्रक्रिया फिलहाल जारी है।

तकलाकोट मंडी में एक व्यापारी के अस्वस्थ होने का मामला भी संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि व्यापारी का उपचार चीन के तकलाकोट में ही चल रहा है। उनकी कल भारत लौटने की संभावना है और उनके सुरक्षित आगमन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

शेयर करें:WhatsAppFacebook

संबंधित ख़बरें