बाघ धारा सिगदा टनकपुर – पिथौरागढ रोड़ में 01 वाहन दुर्घटना ग्रस्त 5 लोगो की मौत
विमल (संपादक)प्रकाशित: 5 दिसंबर 2025 | 12:18 PMअपडेट: 5 दिसंबर 2025 | 12:19 PM2

चम्पावत – बाघ धारा सिगदा टनकपुर – पिथौरागढ रोड़ में 01 वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया है।
सूचना प्राप्त होते ही तत्काल आपातकालीन वाहन 112 को दुर्घटना स्थल की ओर रवाना किया गया व देख रेख चौकी घाट व चौकी बाराकोट से पुलिस टीम को खोज एवं बचाव हेतु मौके पर भेजा गया तथा थाना लोहाघाट, फायर स्टेशन लोहाघाट, SDRF यूनिट चम्पावत की टीम को मय आपदा/ रेस्कियू उपकरण के घटना स्थल की ओर रवाना करते हुए अन्य सम्बन्धित को सूचना दी गयी ।
थाना लोहाघाट, फायर स्टेशन लोहाघाट, SDRF यूनिट चम्पावत की टीम द्वारा अविलम्ब घटना स्थल पर पहुँचकर 200 मीटर गहरी खाई में उतरकर जंगल व घने अन्धेरे के बीच स्थानीय व्यक्तियों की मद्द से सर्च एवं रेस्कयू ऑपरेशन सुरु किया गया और दुर्घटना ग्रस्त वाहन UK04 TB 2074 बुलेरो के आस-पास व खाई में गिरे 10 घायल/मृत व्यक्तियों को रेस्कयू कर मुख्य सड़क तक लाया गया और एम्बुलेंस की सहायता से तत्काल उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट इलाज हेतु भेजा गया ।
उपरोक्त दुर्घटना ग्रस्त वाहन UK04 TB 2074 बुलेरो वाहन में सवार सभी व्यक्ति ग्राम बुसेल थाना गंगोलीहाट जनपद पिथौरागढ से ग्राम बालातड़ी थाना पाटी जनपद चम्पावत में विवाह समारोह हेतु आये थे बारात से वापस गंगोलीहाट जाते समय वाहन UK04 TB 2074 बुलेरो दुर्घटना ग्रस्त हो गया । इस हृदय विधायक दुर्घटना में 05 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी तथा 05 घायलों को रेस्कयू कर उपचार हेतु उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट भेजा गया
संबंधित ख़बरें

गड़कोट में ‘सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय (भेंट घाट)’ का शुभारंभ
25 अक्टूबर 2026 | 03:29 PM

सादर आमंत्रित- सप्तेश्वर नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय का उद्घाटन
24 अक्टूबर 2026 | 08:00 PM

सोलर कार बनाने वाले युवा राहुल नरियाल को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित
20 अक्टूबर 2026 | 03:06 PM

मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दीं लगभग 96 करोड़ की 16 विकास योजनाओं की सौगात, सर्किट हाउस और पार्क का लोकार्पण
18 अक्टूबर 2026 | 10:29 PM