बागेश्वर में जीआईसी भटखोला के प्रधानाचार्य की चाकू से हमले में मौत, पुलिस जांच में जुटी
गीता जोशी (संपादक)प्रकाशित: 18 जुलाई 2026 | 11:33 AM14

बागेश्वर: काफलीगैर क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) भटखोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा (56) की शनिवार को स्कूल जाते समय चाकू से हुए हमले में मौत हो गई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार वह तहसील रोड, बागेश्वर के निवासी थे।
स्कूल जाते समय हुआ हमला
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विद्यालय में हाल ही में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रूप में स्थानांतरित होकर आए नवल किशोर सोराड़ी, निवासी लमगड़ा (अल्मोड़ा), ने कथित रूप से पीछे से चाकू से हमला कर दिया। हमले में प्रधानाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद संबंधित व्यक्ति मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है तथा फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
शिक्षा विभाग में शोक
घटना के बाद शिक्षा विभाग और स्थानीय लोगों में शोक व्यक्त किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
संबंधित ख़बरें

कौशल प्रशिक्षण को रोजगार से जोड़ने पर जोर, योजनाओं की समीक्षा
24 अक्टूबर 2026 | 03:29 PM

सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अहम बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के निर्देश
23 अक्टूबर 2026 | 09:47 PM

बाल संरक्षण पर जिला स्तरीय बैठक: ड्रॉपआउट, बाल विवाह और शारीरिक दंड पर विशेष जोर
22 अक्टूबर 2026 | 04:45 PM

बागेश्वर में 23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम-वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग
21 अक्टूबर 2026 | 06:05 PM