फायर स्टेशन रानीखेत ने होटलों का किया फायर रिस्क निरीक्षण
विमल (संपादक)19 दिसंबर 2025 | 01:41 PM

अल्मोडा – देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से मुख्य अग्निशमन अधिकारी /फायर स्टेशनों को अग्नि सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण संस्थानों के फायर रिस्क निरीक्षण के निर्देश दिये गये हैं।
दिनांक- 18.12.2025 को नरेन्द्र कुंवर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा* के पर्यवेक्षण में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत उत्तम सिंह द्वारा क्षेत्रांतर्गत रेस्टोरेंट, होटलों का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। होटलों में मौजूद फायर एक्सटिंग्विशर व अन्य अग्निशमन उपकरणों में स्थित अग्निशमन व्यवस्था की कार्यशीलता जांची गई, जिसकी व्यवस्था सन्तोषजनक पाई गई। इस दौरान समस्त प्रबंधकों व उपस्थित स्टॉफ को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी प्रदान करते हुए अग्निशमन उपकरणों को निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं क्रियाशील अवस्था में रखने हेतु अवगत कराया गया।

संबंधित ख़बरें

अल्मोड़ा में नर्सिंग ऑफिसर भर्ती परीक्षा की तैयारियां पूरी, 589 परीक्षार्थी होंगे शामिल
23 जुलाई 2026 | 07:23 PM

अल्मोड़ा में सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक: जिलाधिकारी ने दिए दुर्घटना संभावित स्थलों पर सुधार के निर्देश
23 जुलाई 2026 | 07:12 PM

अल्मोड़ा में कांग्रेस और युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, दिल्ली घटना के विरोध में निकाला जुलूस
22 जुलाई 2026 | 06:14 PM

अल्मोड़ा: दन्या पुलिस ने गांधी इंटर कॉलेज पनुवानौला में चलाया जन जागरूकता अभियान
21 जुलाई 2026 | 07:18 PM