नैनीताल में प्रेशर हॉर्न का आतंक खत्म? SSP के आदेश के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई!
मुख्य संपादक20 नवंबर 2025 | 05:48 AM

नैनीताल – :प्रेशर हॉर्न के बढ़ते शोर और परेशानी को देखते हुए पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान में पिछले दो दिनों के भीतर बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कुल 47 वाहनों का चालान काटा और 47,000 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला। अभियान के दौरान सभी वाहनों से प्रेशर हॉर्न मौके पर ही उतरवाकर ज़ब्त किए गए, जिससे शहर में अनावश्यक शोर को रोकने में मदद मिली।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा कि प्रेशर हॉर्न पूरी तरह प्रतिबंधित हैं, क्योंकि ये न केवल कानून का उल्लंघन करते हैं बल्कि आम जनता, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों के लिए परेशानी का कारण भी बनते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि नियम तोड़ने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल न करें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित व शांत वातावरण बनाए रखने में सहयोग दें।
संबंधित ख़बरें

कुमाऊं आयुक्त ने नैनीताल जिलाधिकारी कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश
25 जुलाई 2026 | 04:30 AM

नैनीताल में सुखाताल झील की स्वच्छता और वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
23 जुलाई 2026 | 10:37 PM

हल्द्वानी उप कारागार के 31 बंदियों ने आरसेटी से सीखी सीसीटीवी इंस्टॉलेशन और सर्विस की तकनीक
23 जुलाई 2026 | 05:38 AM

हरकपुर क्वीरा (लक्ष्मी विहार) में सीसी रोड का लोकार्पण, करोड़ों के विकास कार्य गिनाते हुए विकास भगत ने विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई
20 जुलाई 2026 | 01:54 AM