नरसिंहडांडा में फसल बीमा सप्ताह के तहत कृषक गोष्ठी आयोजित, किसानों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी
विमल (संपादक)4 दिसंबर 2025 | 04:22 PM

चम्पावत – फसल बीमा सप्ताह के अंतर्गत ग्राम नरसिंहडांडा, न्याय पंचायत सिप्टी, विकासखंड चम्पावत में कृषक गोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गोष्ठी में उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्हें बीमा कवरेज, दावा प्रक्रिया, पंजीकरण, प्रीमियम संरचना तथा प्राकृतिक आपदाओं से फसल सुरक्षा के लाभों के बारे में अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को कृषि निवेशों का वितरण भी किया गया तथा आधुनिक कृषि तकनीकों, मौसम आधारित खेती और जोखिम प्रबंधन पर उपयोगी सलाह दी गई। कृषकों ने कार्यक्रम में रुचि लेते हुए अपनी शंकाएँ पूछीं, जिनका समाधान विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया।
संबंधित ख़बरें

चंपावत: जनभागीदारी से पर्यावरण संरक्षण अभियान, बाराकोट में 250 पौधे रोपे गए
25 जुलाई 2026 | 10:34 PM

चंपावत के गोरल चौड़ क्षेत्र के विकास के लिए ₹117.22 करोड़ की स्वीकृति, ₹6.60 करोड़ जारी
25 जुलाई 2026 | 04:20 AM

धान खरीद 2026-27: चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के किसानों के लिए पंजीकरण आज से शुरू
24 जुलाई 2026 | 11:42 PM

चंपावत में फर्जी अवकाश आदेश वायरल: जिला प्रशासन ने किया खंडन
23 जुलाई 2026 | 05:28 AM